फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी मैच में वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराया, सीरीज की क्लीन स्वीप

Fri, 04 Oct 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व और यूरोपीय चैम्पियन बेल्जियम को पांचवें और आखिरी मैच में 5-1 से हराया। बेल्जियम दौरे पर भारतीय टीम ने शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इस दौरे पर अपने पांचों मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने में सफल रही। 

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराने के बाद अगले दो मैचों में स्पेन को 6-1 और 5-1 से मात दी। इसके बाद उसने बेल्जियम को बाकी के दो मुकाबलों में 2-1 और 5-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें