फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न के लिए सरदार के नाम की सिफारिश

Sat, 04 May 2013 09:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है। सरदार के नाम की सिफारिश हॉकी पुरस्कार सिफारिश समिति ने की है।
विज्ञापन


सरदार नवंबर 2012 से राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हैं और उनकी अगुआई में भारत 30 साल बाद पिछले साल मेलबर्न में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा था। सरदार के अलावा हॉकी इंडिया ने पुरुष वर्ग में दानिश मुज्तबा, वीआर रघुनाथ, तुषार खांडेकर और पूर्व कप्तान भरत छेत्री के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

महिलाओं में अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित की गई खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी, पूर्व कप्तान सबा अंजुम और डिफेंडर जयदीप कौर हैं। हॉकी इंडिया ने ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए ओलंपियन सैयद अली के नाम की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें