फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी: हिंदू-मुस्लिम-सिख नहीं हम तिरंगे के लिए खेलते हैं, वंदना के साथ जातिगत द्वेष पर भड़कीं रानी रामपाल

Sun, 08 Aug 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रानी ने कहा कि हम सभी देश के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग जातियों से आते हैं। इनमें कुछ हिंदू, मुस्लिम, सिख हैं, लेकिन यहां हम केवल भारत और तिरंगे का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड वंदना कटारिया और उनके परिवार के साथ जातिगत द्वेष को लेकर कप्तान रानी रामपाल भड़क उठीं। रानी ने कहा कि हम भारत और तिरंगे के लिए खेलते हैं। रानी ने कहा कि हम सभी देश के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग जातियों से आते हैं। इनमें कुछ हिंदू, मुस्लिम, सिख हैं, लेकिन यहां हम केवल भारत और तिरंगे का प्रतिनिधित्व करते हैं। दरअसल, अर्जेंटीना से सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद कुछ लोगों ने वंदना और उनके परिवार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


इस तरह की टिप्पणी से वंदना और उसके परिवार ही नहीं बल्कि पूरी महिला हॉकी टीम आदत है। रानी ने आगे कहा कि मेरी गुजारिश की कृपया किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा न करें। देश का नाम आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ी अपनी जान दे देते हैं। उनके साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मेरा अनुरोध है कि, चाहें खिलाड़ी जीत रहे हों या हार, हमें हर समय आपकी जरूरत है। हमें आपके समर्थन की दरकार है।

बता दें कि अर्जेंटीना से 1-2 से सेमीफाइनल हारने के बाद उनके घर के बाहर आतिशाबाजी की गई थी और इस दौरान उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणियां की की गईं थीं। गौरतलब है कि वंदना के पिता का हाल में ही देहांत हो गया था। मगर उन्होंने ओलंपिक की तैयारियों को प्रभावित नहीं होने दिया। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाईं। रानी ने आगे कहा कि मुझे वास्तव में बहुत बुरा लगा जब मैंने सुना कि उसके परिवार के साथ ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें