फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 09 Aug 2021 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (हॉकी)
विज्ञापन

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि भेंगरा ने 1978 विश्व कप (अर्जेंटीना में) में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह विश्व कप में अर्जेंटीना और पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। भेंगरा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा जी के निधन की खबर से आहत हूं। हमेशा देश का सिर ऊंचा रखा - चाहे वह देश की सीमाओं पर हो या हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व हो। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

बता दें कि संन्यास के बाद कभी मोहन बागान के लिए खेलने वाले भेंगरा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और एक समय तो उन्होंने रोजी-रोटी तक के लाले पड़ गए थे। इसके लिए उन्हें पत्थर तक तोड़ना पड़ा। उनकी आर्थिक दुर्दशा को देखकर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर एक संगठन के माध्यम से उनकी मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें