फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Awards 2021: एफआईएच ने हरमनप्रीत-गुरजीत को 'प्लेयर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए किया नामित

Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरमनप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी ड्रैग-फ्लिक से आठ मैचों में छह गोल किए थे। पुरुष हॉकी टीम ने 'खेलों के महाकुंभ' में कांस्य पदक जीता था। वहीं, दूसरी तरफ महिला टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हरमनप्रीत सिंह और गुरजीत कौर को 'प्लेयर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है। इसके अलावा भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 'गोलकीपर ऑफ द ईयर' अवार्ड के नामित किया गया है। वहीं, महिला वर्ग में सविता पूनिया को इस अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। बता दें कि हरमनप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी ड्रैग-फ्लिक से आठ मैचों में छह गोल किए थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खेलों के महाकुंभ में कांस्य पदक जीता था। इस पदक के साथ ही टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म किया था। वहीं, दूसरी तरफ महिला टीम ने पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

विज्ञापन

 

उधर, भारत की शर्मिला देवी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक प्रसाद को इस अवार्ड के लिए  नामित किया गया है। एफआईएच ने कहा कि खिलाड़ी, कोच, मीडिया और फैंस 23 अगस्त से 15 सितंबर तक संबंधित खिलाड़ियों के लिए मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और महिला टीम के उनके समकक्ष शोर्ड मारिन पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए नामित किया गया है।
 

इस मतदान में राष्ट्रीय संघों के मतों का हिस्सा 50 प्रतिशत होगा, जबकि मीडिया के मतों और प्रशंसकों/खिलाड़ियों के मतों का हिस्सा 25-25 प्रतिशत होगा। विजेताओं की घोषणा अगले महीने या अक्तूबर की शुरुआत में होगी। कोरोना महामारी के कारण 2020 में यह पुरस्कार नहीं दिए गए थे। बता दें कि इन पुरस्कारों के लिए नामांकन जनवरी 2020 से टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन के आधार पर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें