इन कार्यशालाओं में अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी जबकि प्रशिक्षकों को गोल स्कोरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एशियाई हॉकी महासंघ हॉकी इंडिया के प्रशिक्षकों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने तीन वर्चुअल शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। एएचएफ पिछले 11 महीने से हर 30 दिन पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इसमें 12 से 30 कोच और अंपायर भाग लेंगे।
विज्ञापन
अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी जबकि प्रशिक्षकों को गोल स्कोरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यशाला निशुल्क होगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा ,‘हमारे प्रशिक्षकों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को कार्यशालाओं से काफी फायदा हुआ है। हम इसके लिए एशियाई हॉकी महासंघ के शुक्रगुजार हैं।’