फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Champions Trophy: हॉकी इंडिया ने किया 20 सदस्यीय दल का एलान, मनप्रीत सिंह की अगुवाई में ढाका में खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

Fri, 26 Nov 2021 05:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 14 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला कोरिया से होगा और इसके बाद वह 15 दिसंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय पुरूष ह़ॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 14 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला कोरिया से होगा और इसके बाद वह 15 दिसंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा। भारतीय टीम को पाकिस्तान, मलयेशिया और फिर जापान के साथ भी मुकाबले खेलने हैं। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 21 दिसंबर जबकि फाइनल 22 दिसंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला सत्र ओमान में खेला गया था जिसमें भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता घोषित हुए थे। 

टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने अपने 20 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। इसमें मनप्रीत सिंह को कमान मिली है जबकि हरमनप्रीत सिंह उप-कप्तान रहेंगे। टीम में कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा गोलकीपर के तौर पर जुड़ेंगे। वहीं रक्षा पंक्ति का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह करेंगे। उनके अलावा जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीप, दीपसन टिर्की, वरुण कुमार और मंदीप मोर भी रहेंगे। 


 
टीम का एलान करते हुए कोच ग्राहम रीड ने कहा, इस टीम के चुनाव के समय हमने भविष्य को ध्यान में रखा है। निरंतर सफलता के लिए एक मजबूत स्क्वॉड की जरुरत होती है, ऐसे  खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए मौके मिलने चाहिए। 
विज्ञापन


स्क्वॉड:

  • गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
  • डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, दीपसन टिर्की, वरुण कुमार, नीलम संजीव ज़ेस, मंदीप मोर
  • मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), जसकरण सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, आकाशदीप सिंह, शमशेर सिंह
  • फॉरवर्ड: ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा:
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें