फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में दूसरा पदक जीतने से चूके हरविंदर, पूजा के साथ कांस्य पदक मुकाबले में हारे

Thu, 05 Sep 2024 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कांस्य पदक के मुकाबले में हरविंदर और पूजा 2-0 से आगे थे लेकिन दो बार अपनी बढ़त गंवाकर जीवा लावरिंच और डेजान फैबचिच से 4-5 (19-17) से हार गए।
विज्ञापन
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : Khel India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतिहास रचने वाले भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह का गुरुवार को पेरिस पैरालिंपिक में दोहरा पदक जीतने का सपना टूट गया क्योंकि वह अपनी जोड़ीदार पूजा जटियां के साथ स्लोवेनियाई जोड़ी से मिश्रित टीम रिकर्व स्पर्धा के कांस्य पदक के शूटऑफ में हार गए। यह भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देने के बावजूद इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त एलिसाबेटा मिज्नो और स्टेफानो ट्रैविसानी के खिलाफ 2-6 से हार गई थी।
विज्ञापन

शूटऑफ में भारतीय जोड़ी को मिली हार 
कांस्य पदक के मुकाबले में हरविंदर और पूजा 2-0 से आगे थे लेकिन दो बार अपनी बढ़त गंवाकर जीवा लावरिंच और डेजान फैबचिच से 4-5 (19-17) से हार गए। पहला सेट 33-30 से जीतने के बाद स्लोवेनियाई जोड़ी ने दूसरे सेट में 34-29 से जीत दर्ज कर स्कोर बराबर कर लिया। हरविंदर और पूजा ने तीसरे सेट में 38-33 से जीत के साथ वापसी की और फिर 4-2 से बढ़त बना ली। लेकिन वे अपने हक में समाप्त करने में असफल रहे। स्लोवेनियाई जोड़ी ने चौथा सेट 34-29 से जीता जिससे शूटऑफ खेला गया। शूटऑफ में फैबचिच ने नौ अंक हासिल करके शानदार शुरुआत की और इसके बाद जीवा ने परफेक्ट 10 अंक हासिल किए, जबकि हरविंदर आठ और पूजा नौ अंक ही हासिल कर सके। 

वहीं, सेमीफाइनल में पहले सेट में 36-31 से बढ़त लेने के बाद मिज्नो और ट्रैविसानी ने दूसरे सेट में लगातार चार 10 अंक जुटाए और 4-0 से बढ़त हासिल की। पूजा और हरविंदर ने तीसरे सेट में दो अंक की बढ़त हासिल की और फिर इसे 37-35 से जीतकर स्कोर 2-4 कर दिया। पर शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली की जोड़ी ने संयम दिखाते हुए भारतीय तीरंदाजों को कोई मौका नहीं दिया और चौथे सेट 38-37 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने पोलैंड की टीम को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। चौथी और पांचवीं वरीयता प्राप्त टीमों के मुकाबले में पोलैंड की मिलेना ओलेवस्का और लुकाज सिसजेक निरंतरता के लिये जूझते रहे जबकि हरविंदर और पूजा ने लय बनाए रखी। भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक में राकेश कुमार और शीतल देवी ने कंपाउंड मिश्रित टीम ओपन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि हरविंदर पैरालंपिक तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें