आर्सेनल फुटबॉल क्लब के स्टार थियो वालकॉट ने ट्विटर अपने नए टैटू की फोटो पोस्ट की और इसके बाद वो भारत में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। दरअसल, इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य थियो वालकॉट ने हिंदू शास्त्र के सबसे बड़े भगवानों में से एक भगवान शिव का नाम अपनी पीठ पर गुदवाया है।
Open your heart, shed fear, hate or envy, to experience everlasting joy & happiness #NewTattoo pic.twitter.com/R0Qksj4vk5
— Theo Walcott (@theowalcott) August 9, 2017
उन्होंने ॐ नमः शिवाय लिखे हुए टैटू का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही वालकॉट ने कैप्शन में लिखा, 'अपना दिल खोलो, आनंद और खुशी का अनुभव करने के लिए डर, नफरत और घृणा से दूर रहो।'
आपको बता दें कि ॐ नमः शिवाय का मतलब, 'मैं शिव को उनके नाम की एक सम्मानजनक आवाज की पेशकश करता हूं' या फिर 'मैं सम्मान से उनके नाम का आह्वान करता हूं' होता है। पारंपरिक रूप से इसका जाप सभी शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए किया जाता रहा है। इसका जाप करने से मन में आनंद और शांति का एहसास होता है।
वालकॉट की पीठ पर ॐ नमः शिवाय का टैटू देखकर ट्विटर यूजर्स बेहद खुश हुए और वो अपने उत्साह को शांत नहीं रख सके। आईए नजर डालते हैं कि वालकॉट का टैटू देखकर ट्विटर यूजर्स ने किस प्रकार प्रतिक्रिया जाहिर की:
Theo WalBhakt https://t.co/SgWU2a8Lhm
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) August 9, 2017
(थियो वालभक्त)
Har har Mahadev😍 https://t.co/ZwnyZDRIsU
— The Rathore (@rathore025) August 9, 2017
(हर हर महादेव)
As an Indian, I feel very proud to see this tattoo on an arsenal player https://t.co/gpIEvLLDYj
— Jugal (@jugal_ambasana) August 9, 2017
(भारतीय होने पर, आर्सेनल के खिलाड़ी की पीठ पर ऐसा टैटू देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है)
Wow. Very nice. "Om Namah Shivaya!" The best phrase and tattoo to have. May Lord Shiva continue to protect and bless you. https://t.co/HHsGsmwB1F
— Hindu Americans (@HinduAmericans) August 9, 2017
(बहुत अच्छे, ॐ नमः शिवाय, सबसे बढ़िया जाप है और एक को अपने शरीर पर टैटू बनवाने के लिए बेहतर विकल्प, भगवान शिव आपको सुरक्षित रखे और आप पर उनका आशीर्वाद बना रहे)
Theo Walcott getting a tattoo dedicated to the destroyer, Shivayd Kolasinac#AFC #Arsenal https://t.co/sOohTDwCwE
— Yelkur (@ArseneAnger) August 9, 2017
(थियो वालकॉट ने टैटू बनवाया जो विध्वंसक को समर्पित है)
हर हर महादेव ! Always knew Right Wing was your best position https://t.co/a65BmR76Fa
— Raj Singh (@NoMoreDatGuy) August 9, 2017
(हर हर महादेव, हमेशा पता था कि राइट विंग आपके लिए बेस्ट जगह है)
भारत के ट्विटर यूजर्स ने जहां वालकॉट के टैटू पर अपना उत्साह बयां किया वहीं कुछ लोगों को लगा कि आर्सेनल का स्टार अब चीन में बसने जा रहा है क्योंकि उन्हें लगा कि टैटू चीनी भाषा में है। बता दें कि वालकॉट ने अपना आखिरी मैच चेल्सी के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में गोल किया था। इसके अलावा क्रिस्टीयानो रोनाल्डो और भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने टैटू के लिए काफी मशहूर हैं।