ओयारजाबल ने दागा निर्णायक गोल
बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन में खेले गए यूरो कप के फाइनल मुकाबले अंतिम क्षणों में मिकेल ओयारजाबल ने मार्क कुकुरेला के क्रॉस पर गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले, स्पेन और इंग्लैंड के बीच पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित रहा था, लेकिन 47वें मिनट में स्पेन के निको विलियम्स ने लामाइन यमल से मिले पास पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इंग्लैंड ने भी बराबरी की काफी कोशिश की और उसे 73वें मिनट में सफलता मिली जब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे कोल पामर ने गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त लेने की कोशिश की और एक समय लगा कि मैच में अतिरिक्त समय में जाएगा, लेकिन ओयारजाबल ने बिना कोई गलती किए गोल दागा और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।