‘मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि उन विशेष लम्हों के लिए जो हमें मिले। मैच के अंतिम लम्हों में दो गोल करना इतना मुश्किल होता है लेकिन टीम ने जो किया मुझे उसकी सराहना करनी होगी। हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा।’ -क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के 36 वर्षीय रोनाल्डो ने विश्व कप क्वालिफाइंग मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ हेडर से दो गोल दागकर यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो के 118 मैचों में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने अपना 110वां गोल दागते ही ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई (109 गोल, 149 मैच, 2006) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों खिलाड़ी ही गोल का शतक लगा पाए हैं।
विज्ञापन
पुर्तगाल को हार से बचाया : रोनाल्डो ने दो गोल कर न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि पुर्तगाल को हार से भी बचाया। पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद आयरलैंड को 2-1 से पराजित किया। आयरलैंड के जॉन इगान ने 45वें मिनट में गोल किया। रोनाल्डो ने 89वें मिनट में पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और फिर इंजरी टाइम (90+6) में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी।
रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय गोल
टूर्नामेंट गोल
विज्ञापन
विश्व कप क्लालिफायर 33
यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर 31
अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच 19
यूरोपियन चैंपियनशिप 14
विश्व कप 07
यूईएफए नेशंस लीग 05
कंफेडरेशन कप 02
सर्वाधिक गोल करने वाले पांच खिलाड़ी
खिलाड़ी देश गोल मैच
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 111 180
अली देई ईरान 109 149
मोख्तार दहारी मलयेशिया 89 142
फेरेन पुस्कस हंगरी 84 85
ग्रैंडफे चितालू जांबिया 79 111
रोनाल्डो का कमाल
15 साल पुराना ईरान के देई का 109 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा
14 रिकॉर्ड गोल यूरो कप में किए हैं
91 गोल बॉस के इनसाइड से और 20 आउटसाइड से किए हैं
14 पेनाल्टी से और 9 फ्रीकिक से दागे हैं
28 गोल हेडर से किए हैं
76 गोल 151 मैचों में दागकर लियोनल मेसी आठवें नंबर पर हैं। वह रोनाल्डो से 35 गोल पीछे हैं
134 गोल के साथ चैंपियंस लीग में भी सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं रोनाल्डो