फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League 2021: चार मैचों के बाद जीता टॉटेनहम हॉटस्पर, लीड्स यूनाइटेड को 2-1 से हराया

Mon, 22 Nov 2021 04:34 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Premier League 2021: प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में टॉटेनहम हॉटस्पर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लीड्स यूनाइटेड को 2-1  से हरा दिया। टॉटेनहम ने यह मुकाबला मैच में वापसी करते हुए अपने नाम किया। 
विज्ञापन
गोल दागने के बाद टॉटेनहम के खिलाड़ी सर्जियो रेगुइलोन - फोटो : twitter@sergio_regui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीमियर लीग में आखिरकार चार मैचों के बाद टॉटेनहम हॉटस्पर ने जीत का स्वाद चखा। एंटोनियो कॉन्टे के चार्ज लेने के बाद टीम में नई जान दिखी और सेकेंड हॉफ में वापसी करते हुए उसे लीड्स यूनाइटेड तगड़ी टक्कर दी। इस मुकाबले में टॉटेनहम ने लीड्स यूनाइटेड को 2-1 से हराया। जबकि, रविवार को खेले गए एक अऩ्य मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने इवर्टन को ठिकाने लगाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। नूनो एस्पिरिटो सैंटो को रिप्लेस करने के बाद एंटोनियो का इस लीग मैच था। पिछले दो लीग मैचों में टॉटेनहम कुछ खास नहीं कर पाया था। लेकिन इस मुकाले में उसे जबरदस्त वापसी करते हुए लीड्स को शिकस्त दी। 

विज्ञापन


डेनियल जेम्स ने दागा पहला गोल

टॉटेनहम के खिलाफ लीड्स यूनाइटेड ने शुरुआत से दबदबा बनाए रखा। लीड्स की टीम हॉफ टाइम तक 1-0 से आगे थे। डेनियल जेम्स ने अपनी टीम के लिए 44वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे टॉटेनहम की एक न चली। उसके खिलाड़ी लगातार गोल करने की कोशिश करते रहे। 

एमिल होजबर्ग ने टॉटेनहम के लिए किया पहला गोल

इसके बाद टॉटेनहम की टीम लगातार वापसी करने के लिए जूझ रही थी। करीब 14 मिनट बाद होमबर्ज ने मौका ताड़ा और गोलकीपर को छकाते हुए गेंद गोल पोस्ट में डाल दी। उनके इस गोल के जरिए उनकी टीम 1-0 की बराबरी पर आ गई। 
विज्ञापन


रेगुइलोन ने किया विजयी गोल

बराबरी का गोल दागने के बाद टॉटेनहम की टीम पूरी तरह लय में आ गई। इस दौरान उसने जवाबी हमला करते हुए लीड्स यूनाइटेड की हार चाल नाकाम कर दी। सर्जियो रेगुइलोन ने 69वें मिनट में गोल कर लीड्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रीमियर लीग में टॉटेनहम चार मैचों के बाद पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें