फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lional Messi: मियामी के लिए हांगकांग में खेलेंगे मेसी, बेकहम ने जताई खुशी

Fri, 08 Dec 2023 11:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट लॉडरडेल

सार

इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम ने कहा, हांगकांग एक खूबसूरत शहर है जिसका खेल परिदृश्य शानदार है। अपने कॅरिअर के दौरान मैंने काफी समय एशिया में बिताया तथा मैं इंटर मियामी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच इस खूबसूरत शहर में खेलने का मौका देने को लेकर बेहद खुश हूं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता कप्तान लियोनल मेसी हांगकांग में अपने क्लब इंटर मियामी के लिए फुटबाल मैच खेलेंगे। उनकी टीम का यह मैच अगले साल चार फरवरी को होगा। मेजर लीग सॉकर की टीम मियामी ने इस मैच की घोषणा की। इस मैच में मेसी और इंटर मियामी का सामना हांगकांग की फर्स्ट डिवीजन लीग में खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई टीम से होगा। 
विज्ञापन


इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम ने कहा, हांगकांग एक खूबसूरत शहर है जिसका खेल परिदृश्य शानदार है। अपने कॅरिअर के दौरान मैंने काफी समय एशिया में बिताया तथा मैं इंटर मियामी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच इस खूबसूरत शहर में खेलने का मौका देने को लेकर बेहद खुश हूं। यह मैच हांगकांग स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी क्षमता 40,000 दर्शकों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें