भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शनिवार को दोस्ताना मुकाबले में यूएई को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की तरफ से मनीषा 20वें, प्यारी ने 27वें, स्वीटी देवी ने 41वें और अंजु तमांग ने 75वें मिनट में गोल दागे। बता दें कि भारतीय टीम की यह साल की पहली जीत है। भारतीय टीम ने इस साल पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। टीम इंडिया अब सोमवार को ट्यूनीशिया से खेलेगी जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है।