फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Brazil Women's Football Match: भारतीय महिला फुटबॉल टीम को ब्राजील से 1-6 से मिली हार

Sat, 27 Nov 2021 02:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मानौस (ब्राजील)

सार

भारतीय टीम का यह विश्व कप 2007 की उपविजेता ब्राजील के खिलाफ पहला मुकाबला था। ब्राजील के लिए डेबोरा ओलिवियरा ने पहले ही मिनट में गोल कर खाता खोल दिया।
विज्ञापन
ब्राजील ने भारत को हराया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में ब्राजील के हाथों 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का यह विश्व कप 2007 की उपविजेता ब्राजील के खिलाफ पहला मुकाबला था। 
विज्ञापन


ब्राजील के लिए डेबोरा ओलिवियरा ने पहले ही मिनट में गोल कर खाता खोल दिया। भारत को मनीषा कल्याण ने आठवें मिनट में बराबरी दिलाई। जियोवाना कोस्टा ने 36वें मिनट में ब्राजील को फिर बढ़त दिला दी। 

दूसरे हाफ में ब्राजील ने चार और गोल दागे। उसके लिए एरियाडिना बोर्गेस (52वें, 81वें मिनट), कैरोलिन फेराज (54वें मिनट) और गेसे फेरेइरा (76वें मिनट) ने गोल किए। इस मैच के साथ ही ब्राजील की मिडफील्डर फोरमिगा ने 43 वर्ष की उम्र में फुटबॉल को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने 26 साल के अपने कॅरिअर में 233 मैच खेले जिसमें सात ओलंपिक और सात विश्व कप भी शामिल हैं। भारत को 29 नवंबर को चिली और दो दिसंबर को वेनेजुएला से खेलना है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें