रोनाल्डो कई कंज्यूमर उत्पादों के लिए स्पॉन्सरशिप डील कर चुके हैं। इनमें स्पोर्ट्सवियर, फुटबॉल बूट्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, क्लोथिंग, ऑटोमोटिव ल्यूब्रिकेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और वीडियो गेम्स आदि शामिल हैं। स्पोर्ट्स मार्केट रिसर्च कंपनी रेपुकॉम ने मई 2014 में रोनाल्डो को मोस्ट मार्केटेबल फुटबॉल खिलाड़ी घोषित किया था।
2016 में अमेरिकी कंपनी नाइकी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ एक लाइफटाइम डील का एलान किया तथा। इसके तहत रोनाल्डो को नाइकी ने 100 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। बता दें कि रोनाल्डो के अलावा नाइकी ने केवल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स और माइकल जॉर्डन के साथ लाइफटाइम डील की है।
रोनाल्डो ने पुर्तगाल की सबसे बड़ी होटल चेन के साथ मिलकर पेस्ताना सीआर7 लाइफस्टायल होटल की श्रृंखला शुरू की थी। इसके तहत रोनाल्डो खुद कई होटलों के मालिक हैं। इसके साथ ही अगस्त 2017 में वह इजिप्शियन स्टील के ब्रांड अंबेसडर बने थे। उन्होंने न्यूट्रीशन कंपनी हर्बालाइफ के लिए भी विज्ञापन किया है।
2014 में क्लीयर शैंपू कंपनी रोनाल्डी की एक आधिकारिक पार्टनर बनी थी। इसी साल उन्होंने स्विस वॉच कंपनी टैग ह्यूअर के साथ निजी एंडोर्समेंट डील की थी। 2015 में वह पोकर स्टार्स के ब्रांड अंबेसडर बने थे। जनवरी 2018 में अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी ने रोनाल्डो को पूरे साल के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया था।
इन सबके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्मैश एंटरटेनमेंट, बैंको एस्पिरितो सैंतो, कैस्ट्रोल, एंपोरियो अरमानी, सॉकरेड, कोनामी, केएफसी, जेबीएस, सैमसंग, जेकब एंड कंपनी, स्पोर्ट लॉब्स्टर, एमटीजी, अमीरात एयरलाइंस, एल्टिस, एडटीई, एक्सट्रे़ड, एक्सनेस और टोयोटा जैसी नामी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील कर चुके हैं।