फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPL: सितारों से सजी लिवरपूल को ब्राइटन ने 3-0 से हराया, हार के साथ जुर्गेन क्लॉप की टीम नौवें स्थान पर खिसकी

Sun, 15 Jan 2023 10:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सितारों से सजी लिवरपूल को ब्राइटन के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही लिवरपूल की टीम ईपीएल की अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। वहीं, ब्राइटन की टीम सातवें स्थान पर है। 
 
विज्ञापन
ब्राइटन बनाम लिवरपूल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद सालेह, विश्वकप में नीरदरलैंड के लिए तीन गोल करने वाले कोडी गाक्पो, कप्तान जॉर्डन हेंडरसन जैसे सितारों से सजी लिवरपूल को ब्राइटन के हाथों 0-3 से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मैनेजर जुर्गेन क्लॉप की टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग की अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। उसकी अगले वर्ष की चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों भी ध्वस्त होने को हो गई हैं। क्लॉप ने अपनी टीम के निराशानजक प्रदर्शन के लिए क्लब के प्रशंसकों से माफी मांगी है।
विज्ञापन


मार्श ने छह मिनट के अंदर किए दो गोल
इस जीत के साथ ब्राइटन अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उसने तीनों दूसरे हॉफ में किए। सोलेमन मार्श ने 47वें और 53वें मिनट गोल किए, जबकि तीसरा और अंतिम गोल डैनी वेल्बेक ने 81वें मिनट में किया। चैंपियंस लीग के लिए ईपीएल की टॉप चार टीमों को प्रवेश मिलता है। ऐसे में लीग के लिए क्वालीफाई करने को लिवरपूल को यह मैच हर हालत में जीतना था। गत उपविजेता लिवरपूल के 18 मैचों में 26 अंक हैं, जबकि ब्राइटन के 18 मैचों में 30 अंक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

हमने सुधार किया, लेकिन लंबा सफर तय करना है: टेन हैग
मैनचेस्टर यूनाईटेड की मैनचेस्टर सिटी पर 2-1 से जीत के बाद यूनाईटेड के डच मैनेजर एरिक टेन हैग ने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि उनके प्रदर्शन में जरूर सुधार हुआ है, लेकिन अभी टीम को लंबा सफर तय करना है। कई क्षेत्रों में हमें अभी सुधार करना है, लेकिन हम आगे बढ़ रहे हैं। सिटी ने जैक गारिलिश के गोल की बदौलत बढ़त ली थी, लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस और मार्कस रशफोर्ड के गोल की बदौलत यूनाईटेड ने अक्तूबर में इस क्लब के हाथों मिली 3-6 की हार का बदला ले लिया। इस जीत के साथ यूनाईटेड अंक तालिका में 18 मैचों में 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। सिटी उससे सिर्फ एक अंक आगे है।

नाटिंघम ने लिसेस्टर को 2-0 से हराया
वहीं नाटिंघम फॉरेस्ट ने लिसेस्टर को 2-0 से हराकर लीग के मुख्य डिवीजन से अपने को बाहर होने से फिल्हाल बचाकर रखा है। एक समय में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रही नाटिंघम की पिछले छह मैचों में यह पांचवीं जीत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें