फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: चिराग सेन और तन्वी राष्ट्रीय बैडमिंटन एकल के फाइनल में, किरण जॉर्ज सेमीफाइनल में हारकर बाहर

Sun, 24 Dec 2023 11:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा मास्टर्स विजेता ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने दीप रामभिया और अक्षय वारंग को 21-11, 21-13 को शिकस्त दी। उनकी खिताबी टक्कर नितिन कुमार और नवधा मंगलम से होगी।
विज्ञापन
चिराग सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिराग सेन ने दूसरी वरीयता के किरण जॉर्ज को सेमीफाइनल में हराकर 85वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। चिराग ने किरण को 21-18, 21-18 से पराजित किया। अब उनकी टक्कर चौथी वरीयता के थारून से होगी, जिन्होंने भारत राघव को 21-11, 16-21, 21-19 से हराया। चिराग राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन


महिला एकल के सेमीफाइनल में तन्वी शर्मा ने इशा रानी बरुआ को 21-15, 20-22, 21-14 से और हरियाणा की अनमोल खरब ने दूसरी वरीयता की अश्मिता चालिहा को 21-17, 21-19 से हराया। ओडिशा मास्टर्स विजेता ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने दीप रामभिया और अक्षय वारंग को 21-11, 21-13 को शिकस्त दी। उनकी खिताबी टक्कर नितिन कुमार और नवधा मंगलम से होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें