फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताई जू यिंग ने तीसरी बार जीता ऑल इंग्लैंड खिताब, पुरुषों में एक्सेलसन पहली बार बने चैंपियन

Mon, 16 Mar 2020 09:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विक्टर एक्सेलसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को यहां पुरुष एकल वर्ग में ऑल इंग्लैंड खिताब जीत लिया। वह पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का खिताब जीतने में सफल रहे। जबकि दो बार की पूर्व विजेता चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने अपना खिताब सुरक्षित रखा। 

विज्ञापन


पूर्व विश्व चैंपियन और दूसरी वरीय एक्सेलसन ने चीनी ताइपे के शीर्ष वरीय चोऊ टिएन चेन को फाइनल में 21-13, 21-14 से हराया। लगातार चौथा ऑल इंग्लैंड फाइनल खेल रहीं दुनिया की पूर्व नंबर एक ताई जू यिंग ने चीन की शीर्ष वरीय चेन यू फेइ को 21-19, 21-15 से हराकर तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

तीसरी वरीय जापान की यूकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता ने चीन की डू यू ओर लि यिन को 21-13, 21-15 से हराकर महिला युगल का खिताब जीता। इंडोनेशिया के प्रवीण जॉर्डन और मेलाती देइवा ने थाईलैंड के देचापोल और सेपसिरी को 21-15, 17-21, 21-8 से हराकर मिश्रित युगल खिताब जीता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें