फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All England open: क्वार्टरफाइनल में हारीं सिंधु, जापान की ओकुहारा ने दी पटखनी

Sat, 14 Mar 2020 09:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड ओपन के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में में हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जापाना की नोजोमी ओकुहारा ने सिंधु को 12-21, 21-15, 21-13 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 68 मिनट तक चला। 

विज्ञापन


पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद से ही खराब फॉर्म से जूझ रही सिंधु ने दूसरे राउंड में कोरिया की सुंग ह्यून को सीधे गेम में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 49 मिनट तक चले उस मुकाबले में सिंधु ने ह्यून को 21-19, 21-17 से हराया था। इस हार की वजह से सिंधु को टोक्यो की उम्मीदों पर झटका लग सकता है। 

ओकुहारा ने पिछले 11 माह में पहली बार सिंधु को हराया है। पिछले लगातार दो मुकाबले सिंधु ने जीते थे। ओकुहारा की यह भारतीय खिलाड़ी पर 17 मुकाबलों में आठवीं जीत है। आठवीं बार इस टूर्नामेंट के खेल रहीं सिंधु सिर्फ एक बार 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पिछले साल वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें