कब होगा मैच?
पीवी सिधु और ही बिन जियाओ के बीच कास्य पदक के लिए रविवार (1 अगस्त) यानी आज मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच मैच?
पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच कांस्य पदक के लिए होने वाला मुकाबला मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा कोर्ट 1 में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच टक्कर?
पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से मैच खेला जाएगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच खेले जाने वाले मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स 1.0 चैनल पर भी मैच के जीवंत प्रसारण का आनंद लिया जा सकता है।
ऐसे देंखे ऑनलाइन एक्शन
पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजिटल माध्यम में सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। इसके अलावा जियो टीवी पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
पीवी सिंधु और बिन जियाओ के बीच क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
पीवी सिंधु के खिलाफ बिन जियाओ का रिकॉर्ड बेहतर है। अब तक दोनों खिला़ड़ियो के बीच 15 मैच खेले गए हैं जिनमें चीनी खिलाड़ी जियाओ ने 9 और सिंधु ने 6 मैच जीते हैं।
क्या है दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा रैंकिंग?
बै़डमिंटन में दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा रैंकिंग देखी जाए तो भारत की पीवी सिंधु सातवें और बिन जियाओ नौवें स्थान पर हैं।