फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas Cup 2021: भारतीय पुरुष खिलाड़ियों का शानदार आगाज, पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से हराया

Mon, 11 Oct 2021 05:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दल ने थॉमस कप 2021 में शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ग्रुप सी के शुरुआती मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।  
 
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दल ने थॉमस कप 2021 में शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ग्रुप सी के शुरुआती मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।  

विज्ञापन


भारत की तरफ से सबसे पहले पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शुरुआत की। उन्होंने एकल स्पर्धा में जोरन क्वीकल को 21-12, 21-14 से हराया। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी ने रुबेन जिले और टीएस वैन डरलेक की जोड़ी को 21-19, 21-12 से पटखनी दी। 

शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 मजबूत बढ़ा बना ली। इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले स्टार शटलर बी साई प्रणीत ने एकल मुकाबले में रोबिन मेसमन को महज 27 मिनट के अंदर 21-4, 21-12 से हराया। प्रणीत की जीत के साथ भारत ने 3-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद युगल मुकाबले में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने मिलकर एंडी बुइक और ब्रायन वासिंक की जोड़ी  को 21-12, 21-13 से हराया। 
विज्ञापन




दिन के आखिरी मुकाबले में समीर वर्मा ने एकल स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए गिज्स दूइज्स को 21-6, 21-11 से हराकर। भारत ने इसके साथ ही सभी मुकाबले जीतकर नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी। 
विज्ञापन


भारत का अब अगला मुकाबला ताहिती से मंगलवार को होगा। जबकि महिलाओं के उबेर कप में भारतीय टीम स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें