फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hylo Open 2021: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सौरभ हारे, सिक्की-अश्विनी की जोड़ी भी बाहर

Thu, 04 Nov 2021 10:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सारब्रकेन

सार

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने गुरुवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के डोंग केन ली को हराया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने गुरुवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के डोंग केन ली को हराया। सातवीं वरीय श्रीकांत ने 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 19-21, 21-10 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला अब हांगकांग के एनजी का लोंग से होगा जिन्हें तीसरी वरीयता हासिल है।

विज्ञापन


हालांकि अन्य मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी। सौरभ वर्मा को पुरुषों के एकल में हार का सामना करना पड़ा। सौरभ को 33 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचारियोन से 13-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी हारकर बाहर हो गई। उन्हें इंडोनिशया की वायोलिना मारवाह और सियाकाह पुत्री ने 21-15, 21-16 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें