फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: ओडिशा मास्टर्स में सतीश बने चैंपियन, तनीषा-ध्रुव की जोड़ी ने भी जीता खिताब

Sun, 17 Dec 2023 10:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा सत्र में इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले 22 साल के सतीश ने रोमांचक फाइनल में आयुष को 21-18 19-21 21-14 से हराया। 
विज्ञापन
तनीषा क्रेस्टो और ध्रुव कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सतीश कुमार करुणाकरन ने रविवार को कटक में ओडिशा मास्टर्स के ऑल इंडियन पुरुष एकल फाइनल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीता। मौजूदा सत्र में इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले 22 साल के सतीश ने रोमांचक फाइनल में आयुष को 21-18 19-21 21-14 से हराया। 
विज्ञापन


तनीषा क्रेस्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने भी यहां बेहद रोमांचक फाइनल में ही योंग केइ टेरी और टेन वेइ हेन जेसिका की सिंगापुर की जोड़ी को तीन गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता। बीस साल की तनीषा और 23 साल के ध्रुव ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 14 मिनट में 17-21 21-19 23-21 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें