फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: बिना भुजाओं वालीं तीरंदाज शीतल का शानदार फॉर्म जारी, ओपन श्रेणी में सोने पर साधा निशाना

Sun, 17 Dec 2023 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं की टेबल टेनिस-4 में टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता गुजरात की भाविना पटेल ने फाइनल में उषा राठौड़ को 3-0 (11-7, 11-1, 11-8) से हराया।
विज्ञापन
शीतल देवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना भुजाओं वालीं तीरंदाज शीतल देवी ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स के कंपाउंड वर्ग की ओपन श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। शीतल ने 141 का स्कोर किया। उत्तर प्रदेश की ज्योति बालियान दूसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने 138 का स्कोर किया।
विज्ञापन


हरियाणा की सरिता (137) को कांस्य पदक मिला। हाल ही में शीतल ने हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते थे। रिकर्व तीरंदाजी में हरियाणा के हरविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश के विवेक चिकारा और हरियाणा के ही साहिल को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


महिलाओं की टेबल टेनिस-4 में टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता गुजरात की भाविना पटेल ने फाइनल में उषा राठौड़ को 3-0 (11-7, 11-1, 11-8) से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें