फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में लहराया तिरंगा: 14 वर्षीय घुड़सवार वास्वी खैतान ने बढ़ाया मान, FEI इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Mon, 19 Aug 2024 07:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्वी खैतान का जन्म 31 मार्च 2010 को हुआ था। वह भारत की उभरती हुी घुड़सवारों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल की उम्र में उन्होंने घुड़सवारी शुरू कर दी थी। फिलहाल वह 14 साल की हैं और इस घोटी सी उम्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
वास्वी खैतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 14 वर्षीय घुड़सवार वास्वी खैतान ने जर्मनी के हेगन एटीडब्ल्यू में आयोजित फेडरेशन इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनल (एफईआई) टुएटो राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस चैंपियनशिप को जीतने वाली भारत की पहली घुड़सवार बन गई हैं।
विज्ञापन

वास्वी खैतान - फोटो : @Efi_India
जर्मनी में बजा भारत का राष्ट्रगान
वास्वी ने अपने घोड़े पर शानदार कंट्रोल दिखाते हुए जीत हासिल की। दो चरणों में हुई इस प्रतियोगिता में वास्वी की जीत के बाद परंपरा के अनुसार, जर्मनी के हेगन एटीडब्ल्यू में भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। वास्वी ने इस जीत के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया। हाल ही में वास्वी ने 125 सेमी बाधा ऊंचाई प्रतियोहिता में भाग लिया था। इसमें वह 26वें स्थान पर रही थीं। अब उन्होंने 115 सेमी बाधा ऊंचाई प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

वास्वी खैतान - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं वास्वी?
वास्वी खैतान का जन्म 31 मार्च 2010 को हुआ था। वह भारत की उभरती हुी घुड़सवारों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल की उम्र में उन्होंने घुड़सवारी शुरू कर दी थी। फिलहाल वह 14 साल की हैं और इस घोटी सी उम्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने फेडरेशन इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनल (एफईआई) टुएटो राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। उनका सपना है कि वह 2026 में होने वाले यूथ ओलिंपिक और एशियन ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें