विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग
- फोटो : PTI
दरअसल, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच साल्टलेक में रविवार को होने वाले डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के मैच शनिवार को रद्द कर दिया गया था। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था।
सुभाशीष बोस और कस्तूरी छेत्री
- फोटो : @subhasis_bose15
पीड़िता के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को सुभाशीष अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा- निश्चित रूप से हम महिला डॉक्टर पर बर्बर हमले और उसके साथ बलात्कार में शामिल सभी लोगों के लिए सजा की मांग करते हैं। उस पर अकल्पनीय हमला किया गया और उसे क्रूरता से मार दिया गया। मुझे उम्मीद है कि किसी और महिला को इस तरह के अत्याचार से नहीं गुजरना पड़ेगा।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और तीनों क्लब के आक्रोशित प्रशंसकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- यह बहुत शर्मनाक है। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। फुटबॉल मैच नहीं हो सका… और पुलिस की तैनाती देखिए, ऐसा लग रहा है कि यहां दंगा हो रहा है।