New Year Geeta Moolamantra 2023: नया साल आने में बस अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में एक ही कामना है कि आने वाला साल 2023 सभी के जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। नए साल में भगवान कृष्ण की गीता को आत्मसात करने से बेहतर और क्या होगा। नए साल में अगर आपने गीत के इन मूलमंत्रों को समझ लिया तो जीवन में आप कभी निराश नहीं होंगे और सफलता हमेशा आपके कदम चूमेगी। आइए जानते हैं इन मूलमंत्रों के बारे में।
विज्ञापन
गीता के मूलमंत्र
भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। मनुष्य स्वस्थ रहेगा तभी वह नियमित भगवान की भक्ति, उपासना, साधना, दैनिक एवं सामाजिक कार्य कर पाएगा। तो नए साल पर प्रयास करें कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वस्थ शरीर के लिए अपने खान पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाएं और जितना हो सके संतुलित भोजन पर ध्यान केंद्रित करें।
समय का ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण है। पैसा चला गया तो फिर भी वापस आ जाएगा लेकिन गया हुआ समय कभी भी वापस नहीं लौटेगा। गीता में उल्लेख किया गया है कि जिसने समय के महत्व को जान लिया उसने अपने जीवन के पहले पड़ाव को पार कर लिया। समय पर काम करने की आदत वाल व्यक्ति जीवन में हमेशा उन्नति ही करता है।
मनुष्य की धरती पर तीन ही आवश्यकता है। रोटी, कपड़ा और मकान। भोजन मूलभूत आवश्यकता है और गीत में श्रीकृष्ण कहते हैं स्वस्थ शरीर चाहते हैं तो सात्विक भोजन को ही अपना आहार बनाएं। गीता में कहा भी गया है सात्विक आहार का मन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और व्यक्ति का हृदय निर्मल होता है।