भक्त केा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
दिन-रात लोग इस भक्त की सेवा में लगे हुए हैं
समाजसेवी पप्पू सिंह ने कहा कि गांव के एक साधारण माता के भक्त धनेश्वर चौपाल के पुत्र सुरेंद्र चौपाल ने मां तारा ले दरबार मे अपने सीने पर 111 कलश स्थापित कर उसने बहुत बड़ा काम किया है। इसका पूजा कमिटी से गांव के लोग पूरा ख्याल रख रहे हैं। दिन-रात लोग इस भक्त की सेवा में लगे हुए हैं। इलाके ही दूर-दूर जिनलोगों को जानकारी मिल रही, वह लोग इस पूजा पंडाल में एक बार जरूर इस भक्त का दर्शन करने आ रहे हैं।
माता के दर्शन की जिद ठान ली
भक्ति में लीन सुरेंद्र चौपाल के पिता धनेश्वर चौपाल ने कहा कि उनके बेटे ने जिद ठान ली है कि माता के दर्शन करके ही रहेगा उसे ऐसा करने काफी भक्ति की अनुभूति होती है। इस कारण प्रतिवर्ष परदेस में नौकरी से छुट्टी लेकर नवरात्र के दिनों में वह माता की भक्ति करने लगता है। पिछले वर्ष नवरात्र में उसने 11 कलश की स्थापना किया और इस वर्ष 111 कलश को स्थापित किया है।