फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Sun, 03 Dec 2023 07:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य अगर अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति चाहे जितनी भी मेहनत कर ले उसे सफलता हासिल नहीं होती है। साथ ही उसे मान-सम्मान के लिए भी जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति मजबूूत करने के लिए रविवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। इस दिन उपाय करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं रविवार के चमत्कारी उपायों के बारे में...

विज्ञापन


रविवार के दिन करें ये उपाय

  • रविवार के दिन सूर्य देवता अर्घ्य जरूर दें। साथ ही अर्घ्य देते हुए 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।  
  • रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
  • रविवार को सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।
  • वहीं किसी मनोकामना को पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • वहीं यदि आप जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं। उसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
  • यदि आप धन और ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार की रात सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोएं। फिर अगली सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें