फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2020:  ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती है शनि देव की बुरी नजर

Fri, 22 May 2020 07:17 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shani Jayanti 2020
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस साल शुक्रवार 22 मई को शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन शनि देव की पूजा करने का विधान है। शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
shani dev
न्याय के देवता 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव न्याय के देवता हैं। व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से ही शनि देव फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव किसी व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
Shani Jayanti 2020
शनि के शुभ- अशुभ प्रभाव 
  • शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन एक राजा की तरह हो जाता है, वहीं शनि के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

4 of 6
Shani Jayanti 2020
  • इन राशियों पर है शनि की बुरी नजर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस समय शनि की बुरा प्रभाव इन राशियों पर है...

शनि की साढ़ेसाती
  • धनु 
  • मकर 
  • कुंभ

शनि की ढैय्या
  • मिथुन
  • तुला

इन राशि वालों को इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Shani Jayanti 2020 - फोटो : social media
इन लोगों पर रहती है शनि की बुरी नजर
  • शनि न्याय प्रिय देवता हैं, इन्हें अन्याय पसंद नहीं है। ऐसे लोग जो दूसरों का अहित करते हैं उन पर शनि की बुरी नजर रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे लोगों को शनि कठोर दंड देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Jayanti 2020 - फोटो : social media
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए क्या करें....
  • शनि उन लोगों से खुश होते हैं जो भलाई के मार्ग में चलते हैं, इसलिए कभी भी किसी का बुरा नहीं करें। 
  • शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। शनि देव ऐसे लोगों से खुश रहते हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें