Sawan 2021 Start Date: सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रहा है, जो 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा। हिन्दू पंचांग का यह पांचवां महीना होता है। इसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान शिव का प्रिय माह है। इसलिए शिवभक्तों के लिए सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। सावन के पावन महीने में शिव के भक्त कावड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं। श्रावण माह में सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व होता है। सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है।
| दिन | तारीख |
| सावन का पहला सोमवार | 26 जुलाई |
| सावन का दूसरा सोमवार | 02 अगस्त |
| सावन का तीसरा सोमवार | 09 अगस्त |
| सावन का चौथा सोमवार | 16 अगस्त |