lord shiva symbol image
पूजन सामग्री-
बेलपत्र,भांग, धतूरा, शहद, कपूर,धूप, दीप, घी, सफेद चंदन, सफेद पुष्प व माला, आंकड़े का फूल, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र, आम की लकड़ी, हवन सामग्री आदि व एक जल से भरा हुआ कलश।
प्रदोष व्रत पूजन विधि-
- प्रातः जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात मंदिर में धूप-दीप प्रज्वलित करके व्रत का संकल्प करें।
- अब तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली वह फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- पूरे दिन निराहार रहकर भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत करें।
- शाम को प्रदोष काल में पुनः शिव जी का पूजन करें।
- दूध, दही, शहद आदि से शिव जी का अभिषेक करें।
- इसके बाद गंगा जल से अभिषेक करके चंदन अर्पित करें।
- इसके बाद फल-फूल और मिष्ठान आदि अर्पित करें।
- भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का उच्चारण करते हुए विधिवत् पूजन संपन्न करके आरती करें।