Margashirsha Month 2023: हिंदू धर्म में हर माह किसी देवी देवता को समर्पित होता है। हर माह का विशेष महत्व होता है। हालांकि, कुछ महीने ऐसे होते हैं जिन्हे धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व दिया गया है। इनमें 'मार्गशीर्ष माह' का नाम शामिल है। इसे अगहन भी कहा जाता हैं। माना जाता है कि ये माह भगवान श्रीकृष्ण को अधिक प्रिय है। इसलिए इस दौरान तामसिक भोजन न करने की सलाह दी जाती है। इस बार मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 28 नवंबर 2023 से चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष महीने में भगवान कृष्ण की विधिनुसार पूजा करने से जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही इस माह को भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि, इस माह की कुछ तिथियां ऐसी भी होती हैं जिनमें कोई भी शुभ कार्य करना बहुत अशुभ होता है और व्यक्ति को धन की कमी भी झेलनी पड़ सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह की किन तिथियां पर शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।