Puja Samagri: हाल ही में करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा का महापर्व मनाया गया है। पूरे भारत में इन त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी लोगों ने विधि-विधान से पूजा करते हुए भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान घरों में पूजा पाठ का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए कई प्रकार की पूजा सामग्री को भी एकत्रित करते हैं। कुछ लोग त्योहारों के बाद पूजा के सामान को फेंकने की भूल कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है।
माना जाता है कि पूजा की सामग्रियों को फेंकने से कुछ अपशगुन होने की आशंका होती हैं। ऐसे में पूजा के बाद पूजन सामग्री को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो अन्य तरीकों से भी सामग्री को रखा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पूजा के बाद सामग्री का क्या करना चाहिए।