Mangalwar Upay: हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। इसी तरह मंगलवार का दिन वीर बजरंगी भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि हनुमान जी एक मात्र ऐसे देव हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट टल जाते हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। एक तरफ जहां धार्मिक दृष्टि से मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना गया है, तो वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दिन का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस और ऊर्जा का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं, जिन्हें मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए....