फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganadhip Sankashti Chaturthi 2021: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों से करें भगवान गणेश को प्रसन्न

Tue, 23 Nov 2021 08:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष में आने वाली संकष्टी चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान  गणेश को प्रसन्न करने के लिए अगर आपने ये उपाय कर लिए तो आपके  यश, वैभव, सुख-समृद्धि, धन, कीर्ति, ज्ञान और बुद्धि में अतुलनीय वृद्धि होगी। आइए जानें इस दिन श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें- 
विज्ञापन
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत हैं। इस दिन की जाने वाली पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है। इस बार संकष्टी चतुर्थी 23 नवंबर 2021 को मनाई जा रही है। प्रत्येक माह कि चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी आतीहै। इस दिन भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। जैसा कि सब जानते हैं गणेश देवताओं के अधिपति हैं इसलिए उनका पूजन सबसे पहले किया जाता है। मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष में आने वाली संकष्टी चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी पूरे भक्ति भाव से गणपति की आराधना करता है, उसके जीवन के समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है।इस दिन भगवान  गणेश को प्रसन्न करने के लिए अगर आपने ये उपाय कर लिए तो आपके  यश, वैभव, सुख-समृद्धि, धन, कीर्ति, ज्ञान और बुद्धि में अतुलनीय वृद्धि होगी। आइए जानें इस दिन श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें- 

विज्ञापन

गणेश जी को अर्पण करें दूर्वा 
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश को पांच दूर्वा अर्पित करें। ध्यान रखें दूर्वा उनके मस्तक पर रखें न की चरणों में। दूर्वा अर्पित करते समय 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। 

मोदक से होंगे प्रसन्न श्री गणेश
गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय है। पुराणों के अनुसार परशुराम जी से युद्ध में गणेश जी का एक दांत टूट गया था इसकी कारणवश वो एकदंत भी कहलाए। इससे अन्य चीजों को खाने में गणेश जी को तकलीफ होती है, मोदक काफी मुलायम होता है जिससे इसे चबाना नहीं पड़ता है। यह मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसलिए गणेश जी को मोदक बहुत ही प्रिय है। और यदि श्री गणेश को संकष्टी चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाएं, तो  वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन


सिंदूर का तिलक लगाकर गणेश जी होंगे प्रसन्न
गणेश जी की को प्रसन्न करने के लिए लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। गणेश जी को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय "सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं। 

भगवान गणेश को चावल चढ़ाएं 
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी  पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए साबुत चावल के दाने अर्पित करें। चावल का गीला करके, 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करते हुए चावल अर्पित करें। यह उपाय घर में सुख समृद्धि लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें