फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज तक पूरी लिस्ट

Tue, 01 Sep 2026 02:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

September Vrat Tyohar List 2026: सितंबर महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे प्रमुख पर्वों की रौनक देखने को मिलेगी। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों का भी संयोग रहेगा।
विज्ञापन
September Vrat Tyohar List 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

September Vrat Tyohar List 2026: सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई बड़े व्रत-त्योहारों का संयोग बनेगा। सबसे पहले जन्माष्टमी का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इसके बाद हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी संग गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। वहीं, परिवर्तिनी एकादशी व्रत का उपवास भी इसी महीने रखा जाएगा। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख व्रत और त्योहारों का संयोग भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची।

विज्ञापन

 

गुरु करेंगे अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर , इन राशियों को बनेंगे अचानक धन प्राप्ति के योग

वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

September Vrat Tyohar List 2026 - फोटो : freepik
सितंबर मास 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
तारीख दिन व्रत/त्योहार
2 सितंबर 2026 बुधवार हल षष्ठी
4 सितंबर 2026 शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2026 सोमवार अजा एकादशी
11 सितंबर 2026 शुक्रवार भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर 2026 सोमवार हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव का शुभारंभ
15 सितंबर 2026 मंगलवार ऋषि पंचमी व्रत
17 सितंबर 2026 गुरुवार ज्येष्ठा गौरी/गौरी पूजा
19 सितंबर 2026 शनिवार राधाष्टमी
22 सितंबर 2026 मंगलवार परिवर्तिनी एकादशी व्रत
23 सितंबर 2026 बुधवार वामन जयंती और वामन अवतार प्राकट्य दिवस
25 सितंबर 2026 शुक्रवार अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन
26 सितंबर 2026 शनिवार भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ
 

अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में मनाया जायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

 

सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

September Vrat Tyohar List 2026 - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 
इस साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 सितंबर 2026 को रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 5 सितंबर 2026 को रात 12 बजकर 13 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार, 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को ही कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण क्यों चुराते थे माखन? दही हांडी के पीछे है बाल लीला का खास राज
विज्ञापन

हरतालिका तीज - फोटो : Amar Ujala
हरतालिका तीज व्रत 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ होगी जो 14 सितंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को मनाया जाएगा। 

कब है अजा एकादशी, जानिए तिथि, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें