फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये फल, महादेव हो सकते हैं नाराज

Tue, 05 Mar 2024 12:30 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 8 मार्च 2024 को शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। ये उपवास शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। माना जाता है कि इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा से कष्ट भी दूर होते हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ये भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इस दौरान पूजा के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग जानकारी ना होने के कारण गलत तरीके से भोलेनाथ को गलत फल अर्पित कर देते हैं, जो उचित नहीं है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव को कौन से फल अर्पित करने चाहिए और किन से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की थाली में शामिल करें ये फल
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से पहले अपनी थाली में धतूरे का फल, बदरी बेर, निबौली, केला और सामान्य बेर शामिल कर सकते हैं। माना जाता है कि इन फलों को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आप बेलपत्र और भांग-धतूरे के पत्तों को भी पूजा की थाली में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इन सभी फलों को साफ तरीके से अर्पित करें व ताजे फलों का ही चयन करें। 

ना अर्पित करें ये फल
शिवरात्रि के दिन भूल से भी शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते, हल्दी, सिंदूर और कुमकुम न चढ़ाएं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि उन्हें नारियल या नारियल का पानी भी पसंद नहीं है। इसलिए इन चीजों को चढ़ाने की गलती न करें।

शिवरात्रि के दिन भूल से भी ना करें ये काम 
 
  • शिवरात्रि वाले दिन मदिरापान ना करें।
  • शिवलिंग पर सिंदूर या श्रृंगार की कोई भी चीज ना चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर काले तिल या टूटे चावल अर्पित ना करें।
  • इस दौरान शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित ना करें।
  • शिवलिंग पर बासी फूल ना चढ़ाएं।
  • पूजा में टूटे हुए अक्षत और टूटे हुए बेलपत्र ना चढ़ाएं।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें