होली के उपाय
- होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बुरा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
- होलिका दहन वाली जगह पर आप नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहेगी।
- होलिका दहन होने के बाद आप उसकी लकड़ी की राख को अपने घर लाएं। बाद में उस राख में राई और नमक मिला दें। फिर उसे किसी साफ बर्तन में डालकर पवित्र स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।
- मान्यता है कि होलिका दहन की राख को एक पोटली में भरकर उसे तिजोरी में रख देने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- होली के शुभ अवसर पर चांदी की बिछिया खरीदकर दूध से धोने के बाद उसे किसी सुहागिन महिला को भेंट में दे दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।