Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: करवा चौथ हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार इसी दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट के बाद से लेकर सुबह 06:46 तक भद्रा का साया बना रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार भद्रा का वास स्थान स्वर्ग है। मान्यता है कि भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए करवा चौथ पर पूजा का समय जानते हैं।