Falgun Festivals 2024 List: फाल्गुन माह में शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही इस माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
Falgun Festivals 2024 List: हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 25 फरवरी दिन रविवार से फाल्गुन मास की शुरुआत हो रही है। फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से फाल्गुन के महीने को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही इस माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्गुन महीने में होली का अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। ऐसे में चलिए जानते हैं फाल्गुन महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में...