Sawan 2024 Shopping: 22 जुलाई 2024 सोमवार, से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। इस दिन से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। ये पूरा माह महादेव की पूजा को समर्पित है। वहीं इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होने के कारण ये दिन बेहद शुभ होने वाला है। इस दिन प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में पूजा और भक्ति के लिए ये पूरा दिन बेहद लाभदायक है। मान्यता है कि इन शुभ योग में महादेव की पूजा अर्चना करने पर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सावन सोमवार पर व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याओं को ये व्रत रखने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि इससे योग्य वर की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का प्रत्येक दिन बेहद शुभ होता है। ऐसे में कुछ चीजों की खरीदारी करना लाभदायक हो सकता है। ये भी कहा जाता है कि अगर सावन के पहले सोमवार को महादेव से जुड़ी चीजों को घर लाया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता भी मिलती है। ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जान लेते हैं।