Lord Shiva In Dream Meaning: हम सभी सोते समय सपने देखते हैं। इन सपनों को जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि अगर आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला होता है, तो सपनों के माध्यम से उसका आभास होने लगता है। वहीं कुछ सपने अशुभ घटनाओं की ओर भी इशारा करते हैं। इन सभी सपनों के अर्थ का उल्लेख स्वप्न शास्त्र में होता है। इसके आधार पर उस सपने का जीवन पर क्या प्रभाव होगा, यह ज्ञात होता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में भगवान को देखा जाए, तो यह शुभ संकेत होता है। वहीं 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। ये माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव को सपने में देखना अति शुभ होता है। इसका मतलब है कि वह आप पर प्रसन्न है।
मान्यता है कि जिन जातकों पर महादेव की कृपा होती है, उसके सभी बिगड़े काम बने लगते हैं। साथ ही मन से सभी डर भय भी दूर होते हैं। यही नहीं शंकर जी से जुड़ी चीजों को देखना भी लाभदायक होता है। इन सपनों को सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है। लेकिन महादेव को अलग-अलग रूपों और स्थितियों में देखना अलग महत्व रखता है। आइए इन सभी के बारे में जान लेते हैं।