फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में मुलायम पर नरमी

Sun, 11 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अाजमगढ़
विज्ञापन
सपा के गढ़ में मुलायम पर नरमी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में थे। वह यहां शनिवार शाम 7:30 बजे पहुुंचे और रविवार अपराह्न मऊ रवाना हुए। अपने 20 घंटे के दौरे में राहुल ने किसानों का मर्म जानने की कोशिश की। रोड शो कर युवाओं को रिझाया और नुक्कड़ सभाएं कर अपने दिल की बात की। सपा के गढ़ में राहुल  मुलायम सिंह पर नरम रहे मगर मोदी की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


शनिवार रात सर्किट हाउस में राहुल ने पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह रोड शो शुरू करने से पहले पार्टी के चुनिंदा नेताओं ने मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से जुड़े कुछ पत्रक उन्हें सौंपे। राहुल ने स्थानीय नेताओं को कहा कि वे जनता के बीच जाएं और उनकी बुनियादी समस्याओं को हल कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएं। कहा, कांग्रेस के लोग यदि जनता के साथ सड़कों पर उतर आए तो तय मानिए 2017 की तस्वीर जुदा होगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से जिले में कर्ज में डूबे किसानों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने को कहा।
विज्ञापन



बताया कि इस सूची को वह दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने पेश करेंगे और किसानों की कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें