फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: खड्ड पर अस्थायी पुल बनाते बहा युवक, लापता

Tue, 19 Sep 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)

सार

 किन्नौर जिले की सांगला वैली के तहत आने वाली छितकुल पंचायत के नगस्ति में एक युवक अस्थायी पुलिया टूटने से बास्पा नदी में बह गया है। 
विज्ञापन
नदी में बहा(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर की छितकुल पंचायत में अस्थायी पुल के निर्माण के दौरान युवक नगस्ति के समीप जानापार खड्ड में बह गया। लापता युवक की तलाश में आईटीबीपी, सांगला पुलिस और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। अब तक लापता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को छितकुल पंचायत के जानापार खड्ड में अस्थायी पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य पूरा कर जब ग्रामीण लौट रहे थे तो पुल की एक लकड़ी टूटने के कारण युवक योगिंदर सिंह नेगी (35), छितकुल, तहसील सांगला, किन्नौर खड्ड में जा गिरा। इसके बाद से युवक लापता हो गया।

विज्ञापन


युवक के बहने की सूचना छितकुल पंचायत प्रधान सुभाष नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार, एएसआई बुद्धि सिंह मेहता और सुरक्षा इकाई प्रभारी धर्मेंद्र की अगुवाई में पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। जानापार खड्ड से लेकर छितकुल तक बास्पा नदी के दोनों ओर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं लापता युवक की तलाश के लिए अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि छितकुल की जानापार खड्ड में गिरे युवक की तलाश में पुलिस, आईटीबीपी और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें