फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग: बीड़ बिलिंग में टेंडम उड़ान के दौरान ऊंचाई से गिरा युवक, मौके पर मौत

Sun, 21 Nov 2021 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऊंचाई से गिरते समय संदीप चिल्ला रहा था। मकान की छत पर गिरने के एकदम बाद संदीप की मौत हो गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में टेंडम उड़ान के दौरान नगरोटा बगवां के मूमता गांव का युवक संदीप चौधरी (30) नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ घूमने आए संदीप ने दोपहर करीब एक बजे जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा के पायलट युवराज (22) के साथ बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी और बीड़ स्थित लैंडिंग साइट से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्व. महात्मा शेष राम की कुटिया के समीप मकान की एक छत पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऊंचाई से गिरते समय संदीप चिल्ला रहा था। मकान की छत पर गिरने के एकदम बाद संदीप की मौत हो गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में उड़ान के दौरान संदीप के हार्नेस के खुलने की बात सामने आ रही है। पायलट पर्यटन विभाग से पंजीकृत है और पर्यटक से बांड भरवाने के बाद ही पायलट ने उड़ान भरी थी। एसडीएम सलीम आजम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें