फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोकसभा क्षेत्रों में युकां ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Fri, 03 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अमित यादव और सह प्रभारी जगदेव गागा की अनुमति से शिमला, मंडी और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में विस्तार किया है।

विज्ञापन


ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले युवाओं को पदोन्नत कर युवा कांग्रेस में जिम्मेवारी दी गई हैं। इनमें दीपक खुराना को शिमला लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

भूपिंद्र वर्मा, शिवी चौहान, सुनील चौहान, विक्रम कंवर, गौरव चौहान, रणजीत गेडटा, स्वर्ण नेगी, दीपक रोहाल, संदीप सैहटा, जगदीश कुमार, मीना प्रेमी और अनिश राठौर को शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको नियुक्त किया सचिव

अजय कश्वाल, गौरव ठाकुर,  दीपांशु गौतम, देवेंद्र काल्टा, जितेंद्र ठाकुर, हरिंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, संजू रांटा, सुनीता देवी और सनी रोलटा को शिमला लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया हैं।

इसके अलावा मनोज ठाकुर, ललित शर्मा और जतिन मेहता को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस का महासचिव और हर्ष राठौर और कुंगा बौद्ध को मंडी लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया हैं।

राघव ठाकुर, रोहन कालिया, चमन लाल शर्मा और साक्षी शर्मा को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का महासचिव और एल. चौहान, संजीव ठाकुर और सुमन चंदेल को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें