फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहें युवा, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : जबना

Sun, 12 Jan 2020 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
युवा प्रधान जबना चौहान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

युवा प्रधान जबना चौहान ने पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड गवर्नेंस पर आधारित देश की नामी एमएस यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन युगांतर अवॉर्ड सेरेमनी में भाग लिया। उन्होंने इस मौके पर देशभर के युवाओं संबोधित करते हुए कहा कि मन की गंदगी साफ होगी तो देश स्वयं ही स्वच्छ हो जाएगा।

विज्ञापन


सबसे पहले हर देशवासी को अपने मन को स्वच्छ और स्वस्थ करना होगा तभी नव भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और सामाजिक सरोकार में अपना योगदान दें तभी नव भारत का निर्माण होगा। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। जो व्यक्ति लक्ष्य का निर्धारण कर कार्य करता है, वही जीवन में सफल होता है। इस अवसर पर जबना चौहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

देश की युवा प्रधान एवं ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान ने एमएस यूनिवर्सिटी के इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर भाग लिया। जबना चौहान ने कहा कि आज देश में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं वह देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है जिस पर गंभीरता से मंथन करने और महिलाओं से अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें