फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक ने दराट से हमला कर मौत के घाट उतारा बुजुर्ग दंपती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)

सार

सोमवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड दो में यह वारदात हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
नूरपुर पुलिस थाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने तेजधार हथियार (दराट) से हमला कर खेत में काम कर रहे बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड दो में यह वारदात हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार हरनाम सिंह (75) व उनकी पत्नी शकुंतला देवी (63) खेत में घास काट रहे थे।

विज्ञापन


अचानक उनका पड़ोसी आरोपी अंकुश कुमार (22) खेत में पहुंचा और हरनाम सिंह पर दराट से हमला कर दिया। पति को बचाने आईं शकुंतला देवी पर भी अंकुश ने दराट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अंकुश मौके से फरार हो गया और अपने घर में छिप गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को वारदात में इस्तेमाल दराट के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस की टीम डीएसपी विशाल वर्मा की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। इस बीच फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे
बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे हैं। तीनों प्रदेश के बाहर नौकरी करते हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बहुएं भी घर के काम में व्यस्त थीं। उन्हें घटना के बारे में पता नहीं चल पाया।  आरोपी ने वारदात से पहले दिन के समय घटनास्थल के पास ही गाड़ी में लकड़ी लोड कर रहे गांव के कुछ अन्य युवाओं को भी हाथ में दराती लेकर भगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें